कुटुंबा: अंबा-नवीनगर रोड पर अनियंत्रित ई-रिक्शा बस से टकराया, पीएचसी कुटुंबा की नर्स और चालक घायल, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती
अंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर रोड में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा बस से टकरा गया. इस घटना में ई-रिक्शा सवार पीएचसी कुटुंबा में कार्यरत नर्स सहित दो लोग घायल हो गए. घायलों में पीएचसी कुटुंबा में कार्यरत नर्स व सोनडीह भीमपुर गांव निवासी कैलाश राम की पुत्री अर्चना कुमारी व ई-रिक्शा चालक सरोज पासवान शामिल है.