कुटुंबा: रिसियप व मुड़ीला के आंगनबाड़ी केंद्र का आइसीडीसी के पीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को पीएमओ ने बताया संतोषजनक
आईसीडीसी के निदेशक पीएमओ रेशमा रघुनाथन नायर ने शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र मुड़िला व रिसियप का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीपीओ विनिता कुमारी,सीडीपीओ श्वेता कुमारी के साथ मानिटर आभा कुमारी भी शामिल थे.पीएमओ ने दोनो केंद्रो में बारी-बारी से पोषक ट्रेकर निगरानी का जायजा लिया.