कुटुंबा: अंबा के रहम बिगहा गांव स्थित बधार में भैंस चराने के दौरान युवक वज्रपात की चपेट में आया, अस्पताल में चल रहा इलाज
अंबा थाना क्षेत्र के रहम बिगहा गांव में भैंस चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान उक्त गांव निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि अजय अपने घर से भैंसों को लेकर बधार तरफ चराने गया था. इसी दौरान अचानक बिजली कड़की और वज्रपात गिरा.