सिंगरौली: खुटार पुलिस टीम ने 02 महिलाओ को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का किया आभार
एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में एएसपी शिव कुमार वर्मा, पी.एस.परस्ते सीएसपी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खुटार शसुधाकर सिंह परिहार व पुलिस टीम ने गुम दो महिलाओ को दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द।