सिंगरौली: महिला पटवारी से की गई छेड़छाड़ से नाराज पटवारियों ने घेरा थाना, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्रामीण तहसील के एक हल्के में पदस्थ महिला पटवारी के साथ हर्दी निवासी एक युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जहां बीती देर रात पटवारी एकजुट हुए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग कोतवाली थाने में की। जहां पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।