रामनगर: रामनगर क्षेत्र के सूरतगंज बिछलखा सहित कई जगहों पर विद्युत विभाग ने लगाया कैंप, बकाया बिल जमा कराया गया
रामनगर विद्युत वितरण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीके यादव के निर्देश पर सूरतगंज बिछलखा सहित कई जगहों पर कैंप लगाया गया। बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। आज सोमवार 2:00 बजे बकाया बिजली बिल जमा कराया गया है। बड़े बकायदारों के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं। सूरतगंज कैंप मे जेई शैलेंद्र यादव टीजी2 मोहम्मद अलीम इरशाद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।