रामनगर: रामनगर के शाहपुर बंजरिया तेलियानी सहादतगंज में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस
रामनगर के शाहपुर बंजरिया तेलियानी सहादतगंज में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के गणित विषय की रुचि के बारे में बच्चों को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम लीडर अशोक शर्मा के द्वारा बताया गया। आज रविवार 12:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत से पहले रैली निकाली गई।