ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने माता मंदिर के पास 30 वर्षीय युवक को सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत माता मंदिर के नजदीक से पुलिस ने एक युवक को सट्टा पर्ची काटते हुए मिलने पर मामला दर्ज किया है, मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ में कोई माता मंदिर के पास एक रूपये के बदले 90 रूपये का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है।