होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने की दी जानकारी
कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला अस्पताल के डॉक्टर विकास रघुवंशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार और सीपीआर की तकनीक सिखाई। उन्होंने बताया कि समय पर सही तरीके से सीपीआर देने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।