➡️मां नर्मदा की सेवा, पर्यावरण का संरक्षण और परिक्रमावासियों की सुविधा—इन्हीं संकल्पों के साथ नर्मदापुरम में "नमो नर्मदा सेवा पथ अभियान" का शुभारंभ हुआ।
➡️दादा गुरु के सानिध्य एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर 51,700 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे एक हरित कॉरिडोर विकसित होगा और परिक्रमावासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा।
➡️अभियान के तहत पौधरोपण के साथ-साथ भोजन, विश्राम, स्वच्छ पेयजल, आश्रय स्थल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। जनभागीदारी के माध्यम से "आस्था से सेवा" के इस संकल्प को जन-जन का अभियान बनाया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #jansamparkmp #madhyapradesh