गिरिडीह: गिरिडीह में रहस्यमयी विशाल पक्षी चर्चा का विषय बना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गिरिडीह में पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक बड़े आकार के रहस्यमयी पक्षी की वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह पक्षी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शहर के बोरो क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम की छत पर यह विशाल पक्षी नजर आया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।