कानपुर: डीएम ने रविवार को स्कूलों के खुलने के निर्देश दिए, बीएलओ का एसआईआर भी करेंगे कार्य
डीएम ने शनिवार5 बजे स्कूलों को खुलने के दिए निर्देश। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के एसआईआर 2026 कार्यक्रम के तहत जनपद में बीएलओ रविवार को भी एसआईआर का कार्य करेंगे। डीएम के निर्देश पर रविवार 30 नवंबर 2025 को जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्वाचन कार्य के लिए खुले रहेंगे। विद्यालय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संचालित किए जाएंगे।