सेन्हा: न्यू पुलिस लाइन में पिपिंग सेरेमनी, लोहरदगा के दो पुलिस अधिकारी 31 साल बाद झारखंड डीएसपी पद पर प्रमोट
लोहरदगा जिले के दो पुलिस अधिकारियों को झारखंड पुलिस में डीएसपी के पद पर प्रमोशन मिला है। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन बक्सिडीपा में बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों अधिकारियों के कंधे पर डीएसपी का चमचमाता स्टार लगाया गया।