सेन्हा: सेन्हा में मोहर्रम मेले को लेकर एसडीओ व डीएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और मेला तैयारियों का निरीक्षण किया
मोहर्रम के अवसर पर सेन्हा में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियों का सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एसडीओ अमित कुमार और मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। मेला का आयोजन अंजुमन इस्लामिया सेन्हा की निगरानी में मोहर्रम कमिटी सेन्हा द्वारा किया गया।