सेन्हा: सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में संयोजिकाएं प्रशिक्षित, विद्यालयों में पोषणयुक्त भोजन व स्वच्छता पर मिली नयी दिशा
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया, जबकि प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर एवं प्रखंड साधनसेवी निशा प्रसाद ने किया।