सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाया गया, ड्रोन से निगरानी व भारी पुलिस बल तैनात रहा
इमाम हसन और हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का त्योहार रविवार शाम करीब 4 बजे सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। उगरा, भड़गांव और चितरी डांडू समेत तीन स्थानों पर भव्य मेला और अखाड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।