सेन्हा: सेन्हा चितरी डाडू पंचायत में कोयल नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डाडू पंचायत अंतर्गत कोयल नदी के डाडू घाट पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों को एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत सेन्हा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वारिस हुसैन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।