सेन्हा: सेन्हा में सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, घूरती रथ व मोहर्रम को शांति से मनाने की अपील
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 5:00 बजे झमाझम बारिश के बीच प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचल अधिकारी मो. मुदस्सर नजर मंसूरी एवं थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने संयुक्त रूप से किया।