भंडरा: अवैध बालू परिवहन पर भंडरा पुलिस की कार्रवाई, पलमी गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर जब्त खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के पलमी गांव के समीप बुधवार शाम लगभग 5 बजे भंडरा पुलिस ने अवैध रूप से बालू परिवहन किए जाने के मामले में एक ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रॉली में बालू लदा हुआ था, जबकि चालक परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।