#रानीपोखरी_की_रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए पवन सैनी, भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
रानीपोखरी। बीती रात्रि श्री रामलीला कमेटी, रानीपोखरी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में पवन सैनी, प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य एवं धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाली रामलीला की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
पवन सैनी ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, सत्य, धैर्य एवं जनसेवा का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम एक संस्कारवान, समरस एवं आदर्श समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए रामलीला कमेटी के सदस्य श्री अनिल कुमार जी, श्री प्रभुदयाल कन्डोली जी, श्री संजय कुमार कन्डोली जी, श्री सुरेन्द्र जी, श्री सुनील पवार जी एवं श्री राजेंद्र तोमर जी सहित समस्त आयोजन समिति का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आयोजन मंडल के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रानीपोखरी श्री सुधीर रतूड़ी जी, श्री पुरुषोत्तम डोभाल जी, श्री बालेंद्र सजवान जी, श्रीमती संगीता बहुगुणा जी, श्री संजय सिंह जी, श्री दीपक कृषाली जी, श्री दयाल सिंह जी, श्री रौनक भट्ट जी, श्री सर्वेश रावत जी, श्री नवीन चौधरी जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
पवन सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव समाज को सत्य, मर्यादा, सेवा, सद्भाव एवं कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
#ब्रेकिंग