पडरौना: भैंसहां के ग्रामीणों ने प्रधान पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई न होने पर अनशन की चेतावनी
कुशीनगर जिले के खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के भैंसहवा ग्रामसभा में ग्राम प्रधान मोहन भारती पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने आज सोमवार को रविन्द्र नगर धूस जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रधान द्वारा विकास योजनाओं में घोटाले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।