पडरौना: रजवटिया NH-28 पर पुलिस की पशु तस्करों से हुई मुठभेड़, ₹25 हजार का इनामी सहित 2 तस्कर हुए घायल
कुशीनगर ज़िले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पशु तस्करी में लिप्त 25 हज़ार के इनामी बदमाश सहित तीन तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी में दो बदमाश घायल हुए हैं। घटनास्थल से अवैध हथियार, कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। "घटना रविवार को थाना पटहेरवा क्षेत्र की है,जहां पुलिस को पशु तस्करों के सक्रिय होने पर हुई कार्रवाई।