पडरौना: कुबेरस्थान में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की हुई मौत, बाइक सवार भी हुआ घायल
कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कोहरवलिया गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पास यह हादसा उस समय हुआ जब अंहारीबारी गांव निवासी सुरेश गोंड रविवार रात्रि 8 बजे साइकिल से कुबेरस्थान बाजार से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना में सुरेश गोंड दम तोड़ दिए।