पडरौना: जातीय जनगणना को मिली मंजूरी, कुशीनगर में BJP पिछड़ा मोर्चा ने निकाला धन्यवाद जुलूस
भारत सरकार की कैबिनेट बैठक में पूरे देश में जातीय जनगणना की मंजूरी मिलने के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को रविंद्र नगर धूस भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए धन्यवाद जुलूस निकाला। कहा कि हम पिछड़ों को मिलेगा लाभ।