पडरौना: कुशीनगर जिले के पटखौली में अवैध संबंध के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में सोमवार को 28 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र श्रवण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। जब परिजनों ने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।