हरदोई: कंथाथोक गांव में शराबी बेटे से परेशान पिता पहुँचा एसपी के पास,एसपी को दिया शिकायती पत्र कार्यवाई की मांग
Hardoi, Hardoi | Jul 9, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के कंथाथोक गांव निवासी राधा कृष्ण अपने शराबी बेटे से काफी परेशान है।आज एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उनका बेटा शराब का आदि है।और रोजाना शराब पीकर वह घर में मारपीट करता है।पीड़ित पिता ने बताया कि रात को उसने अपनी मां के साथ काफी मारपीट की।पीड़ित ने बताया कि चार दिन पहले उसने थाने पर अपने बेटे के खिलाफ शिकायती की थी।