हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक
Hardoi, Hardoi | Jul 8, 2024 सोमवार तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की ओर से प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाये। भूजल संरक्षण के लिए कार्य योजना के अनुरूप कदम उठाये जाएं। भूजल उपयोग के मामले में शासन के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।