हरदोई: सुरसा के पंडित पुरवा खजुरहरा की महिला जिला अस्पताल में मृत अवस्था में मिली, पिता ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Hardoi, Hardoi | Jul 9, 2024 सुरसा क्षेत्र के पंडित पुरवा खजुरहरा की महिला रोली पत्नी मिथलेश जिला अस्पताल में मृत अवस्था मे मिली। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता सोमनाथ ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी पंडित पुरवा खजुरहरा निवासी मिथलेश के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी द्वारा सूचना मिली कि उनकी बेटी मौत हो गयी है।