हरदोई: अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 14 ने नाबालिग बालिका को भगाकर उससे दुष्कर्म में आरोपित को दिया 20 वर्ष का कारावास
Hardoi, Hardoi | Jul 8, 2024 सोमवार अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 14 मो0 नसीम ने नाबालिग बालिका को भगाकर उससे दुष्कर्म में आरोपित को 20 वर्ष का कारावास की सजा दी है।अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनीष श्रीवास्तव के अनुसार वादिनी 15 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे अपने घर से खोया बेचने के लिए बाहर गई थी और उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी आरोपित उसे भगा ले गया ।