लम्पी वायरस का बढ़ता कहर: कागजों में लगे 25 हजार टीके, जमीनी स्तर पर तड़प रहे मवेशी
छतरपुर जिले में मवेशियों के बीच 'लम्पी वायरस' का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है।बेजुबान जानवर इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं, लेकिन पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित नजर आ रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के लिए कुल 35 हजार वैक्सीन की खुराक आई थीं, जिनमें से विभाग ने कागजों में 25 हजार टीके लगाने का दावा ठोक दिया है।हालांकि, जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में संक्रमित मवेशी बिना इलाज के भटक रहे हैं, जिससे टीकों के वितरण और उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।