नगरपालिका की कैसी स्वच्छता कचरा उठाने निकले वाहन ही शहर में फैला रहे गंदगी,राहगीरों पर भी गिर रहा कचरा
छतरपुर। शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी संभालने वाली नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कचरा परिवहन करने वाले डंपरों में क्षमता से अधिक कचरा भरकर और बिना डाला लगाए ले जाने से सड़कों पर गंदगी फैल रही है। हालात यह हैं कि चलते वाहनों से कचरा सड़क पर गिरने के साथ राहगीरों के ऊपर भी गिर रहा है।इस लापरवाही के वीडियो राहगीरों ने बनाकर सामने लाए हैं। स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने वाली नगरपालिका के वाहनों से ही शहर की सड़कों पर कचरा फैलना व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर कब कार्रवाई कर