पोड़ैयाहाट: इंजीनियरिंग कॉलेज पोड़ैयाहाट के पास चतरा की झाड़ियों में बाघ जैसा जंगली जानवर दिखा, ग्रामीणों में दहशत
इंजीनियरिंग कॉलेज पोड़ैयाहाट के पास चतरा के झाड़ियों में बाघ जैसे जंगली जानवर देखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।मंगलवार की शाम खेतों में पानी पटा रहे मधुकुप्पी गांव के एक युवक ने दूर से इसे देखा और छुपकर इसका वीडियो बनाया। घटना के कई घंटे के बाद भी वन विभाग के द्वारा कोई खास कदम नहीं उठाए जाने से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।