गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 9, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में नरेश बिंद का पुत्र दिहल कुमार बिंद घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में दिहल कुमार बिंद ने आरोप लगाया है कि उसका पुत्र बबलू कुमार एवं रूपक कुमार के बीच 7 मार्च को क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था।