गढ़वा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गढ़वा व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण
Garhwa, Garhwa | Mar 9, 2024 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व पुलिस अधीक्षक के द्वारा अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवहार न्यायालय में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवान से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।