गढ़वा: पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के द्वारा गढ़वा में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का हुआ शुभारंभ
Garhwa, Garhwa | Mar 9, 2024 गढ़वा पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ कृषि महाविद्यालय गढ़वा के मैदान में किया गया। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के डॉ अशोक कुमार, पतंजलि के राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी संतोष पांडे, जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।