गढ़वा: गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश
कुमार ठाकुर ने बाबा खोन्हर नाथ मंदि में पूजा अर्चना कर की क्षेत्र में खुशहाली की कामना
Garhwa, Garhwa | Mar 8, 2024 गढ़वा विधायक सह झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद व मद्य एवं निषेध विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। मंत्री ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली, सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।