घोड़ाडोंगरी: परसदा में भक्ति और संस्कृति का संगम, रामसत्ता प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, विधायक उइके ने किया सम्मानित
गुरुवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर ग्राम पंचायत खपरिया के परसदा में आयोजित भव्य रामसत्ता प्रतियोगिता कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक गंगा उइके शामिल हुईं। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आई भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। मधुर भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।