बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात करने चित्रकूट पहुंचे प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय. पीड़ितों को राहत सामग्री सहित सौपे सहायता राशि के चेक।
सतना- चित्रकूट में बीते 29 अगस्त को मंदाकिनी नदी में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के तकरीबन 10 दिन बाद जिले के प्रभारी और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात कर राहत सामग्री सहित राहत राशि के चेकों का वितरण किया गया. इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा पीड़ित बुजुर्गों,महिलाओं, बच्चों, साधू संतो के साथ बातचीत कर सरकार की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया गया.साथ ही बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये जा रहे रसोई स्थल पर जाकर भोजन का स्वाद चखा गया.
Huzur, Bhopal | Sep 9, 2026