बक्सर: न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए बक्सर कोर्ट ने जारी किया वारंट
Buxar, Buxar | May 24, 2025 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर हर्षित सिंह की अदालत ने चिकित्सक डॉ योगेंद्र कुमार के गिरफ्तारी के लिए वारंट शनिवार को 1:30 बजे अपराह्न में जारी किया. धनसोई थाना कांड संख्या 55/2024 से संबंधित है .इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक आदित्य कुमार वर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में की जा रही है.