गिरिडीह: उदयपुर गांव में साधोरी देवी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
गांडेय थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में बलदेव महतो की साधोरी देवी की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। शनिवार को 1 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि इसने आत्महत्या की है। हालाकि परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। बताया गया कि साधोरी देवी का अपने पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।