गिरिडीह: गिरिडीह टावर चौक पर 22 दुकानदारों को दुकान खाली करने का आदेश, दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ जताया विरोध
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के टावर चौक के समीप 22 दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर दुकानों को खाली करने का आदेश दिए जाने के बाद शनिवार को 12 बजे सभी दुकानदारो ने नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया।इस बाबत दुकानदारों का कहना है की हाई कोर्ट के द्वारा उन्हें 15 अक्टूबर तक मोहलत दी गई थी, लेकिन नगर निगम उन्हें 24 घण्टे का अल्टीमेटम दे रहा है, जो बिलकुल गलत है।