गिरिडीह: बरवाडीह: मानसरोवर तालाब में विभिन्न स्थानों से लाई गई दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
बरवाडीह मानसरोवर तालाब में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे तक विभिन्न स्थानों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान नौका से तालाब में प्रतिमा को ले जाया गया और उनकी तालाब के बीच में मां की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इससे पहले विभिन्न स्थानों से प्रोसेशन निकालकर श्रद्धालु झूमते नाचते हुए बरवाडीह तालाब पहुंचे।