गिरिडीह: देवरी प्रखंड के भोजपुरो में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल
देवरी प्रखंड के भोजपुरो में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में करीब 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार का इलाज शनिवार को 2 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।जिसमे लिखा है शनिवार सुबह उसका पूरा परिवार जब घर में था तो आरोपी पक्ष के पारो यादव अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ गाली गलौज की।