गिरिडीह: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल योद्धा टीम द्वारा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल योद्धा टीम की ओर से शनिवार को 3 बजे तक सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर लगाया गया। शिविर में योद्धा टीम के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।यहां कुल 14 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।शिविर में सीआरपीएफ, बीएसएफ या अन्य सैन्य संस्थाओं में सेवारत व रिटायर्ड 14 जवानों ने रक्तदान किया।