गिरिडीह: अर्गाघाट में टोटो चालकों ने अधिवक्ता प्रियांशु शेखर पर किया हमला, अधिवक्ता संघ ने कार्रवाई की मांग की
अधिवक्ता प्रियांशु शेखर के साथ शुक्रवार देर रात अर्गाघाट में कुछ टोटो चालकों ने मारपीट कर इन्हें घायल कर दिया। शनिवार को 9 बजे अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत घायल अधिवक्ता से फोन पर हाल चाल लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।इधर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने भी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को दोहराया।