हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से पकड़े 3 वारंटी
ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेशों की तामील कराते हुए अलग अलग स्थानों से 3 वारंटी पकड़े है। ज्वालापुर के डाट मंडी से शुभम वशिष्ठ, अंबेडकरनगर से ओम सिंह जबकि कनखल के लाटोवाली से शुभम को गिरफ्तार किया गया है। SSP परमेंद्र डोभाल के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने तीन टीमें बनाकर तीनों वारंटियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।