प्रतापगढ़: हरखपुर गेट से दहेज हत्या के आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
मान्धाता पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त सूर्य प्रकाश पाल को हरखपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया है। सीओ ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया की आरोपी पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।