गुना: म्याना कृषि मंडी में समय से पहले नीलामी बंद करने पर किसानों का हंगामा, मुख्य सड़क पर किया चक्का जाम
गुना जिले के म्याना कृषि उपज मंडी में 7 अप्रैल शाम को हंगामा हो गया। आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया किसानों का आरोप है व्यापारियों ने समय से पहले नीलामी बंद कर दी 2 दिन से भाड़े के ट्रैक्टर लेकर आए भाड़ा लग रहा है करीब 200 से ढाई सौ ट्रैक्टर ट्रालियों को छोड़ने का आरोप है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने किसानों को समझाया गया।