रौन: एसपी सूरज कुमार वर्मा ने जिले के पांच निरीक्षकों के तबादले किए, अनीता गुर्जर होंगी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी
Ron, Bhind | Oct 15, 2026 भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के पांच पुलिस निरीक्षकों व कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादला आदेश आज गुरुवार के रोज शाम 6 बजे जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।आदेश के तहत कई थानों की कमान बदली गई है, जबकि कुछ प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया है।