शनिवार दोपहर 3 बजे आगर में बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सोनीपत से आए करीब 30 श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद नलखेड़ा जा रहे थे। उज्जैन से निजी बस में बैठाए गए यात्रियों को नलखेड़ा तक छोड़ने का भरोसा दिया गया, लेकिन आगर पहुंचते ही बस स्टाफ ने उन्हें उतार दिया।